Author: Surila Rajasthan

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

निवाई। देशभर में निकाली जा रही रेजांगला रज कलश यात्रा को लेकर राजस्थान यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ करणसिंह यादव के सानिध्य में यादव समाज के लोगों ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यादव महासभा टोंक के जिलाध्यक्ष रमेश यादव कनेसर ने बताया कि रेजांगला रज कलश यात्रा में देश के सभी राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होकर 1962 में भारत-चीन के युद्ध में हुए शहदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान यादव महासभा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ करणसिंह यादव, कार्यकारी  अध्यक्ष महेंद्रसिंह यादव, हरसहाय यादव, युवा प्रदेश अध्यक्ष मदन यादव, टोंक जिलाध्यक्ष…

Read More

निवाई। शहीद रतनलाल जाट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी में चाइल्ड हेल्पलाइन के तत्वावधान में परियोजना अधिकारी कमलेश सैनी व जिला बाल संरक्षण इकाई बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक नवल खान के सानिध्य में बाल संरक्षण के मुद्दों पर जानकारी दी गई। चाइल्ड हेल्प लाइन टीम के सुपरवाइजर राहुल गजरा ने चाइल्ड हेल्प लाइन की जानकारी देते हुए आपातकालीन फोन सेवा 1098 के बारे में बताते हुए बाल विवाह, बाल विवाह के दुष्परिणाम, बाल श्रम, भीख मांगने वाले बच्चे व बालकों के अधिकारों के बारे में बच्चों जागरूक किया। कैश वर्कर महेंद्र बैरवा ने बच्चों को बाल यौन शोषण…

Read More

निवाई। महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में मैरिंग्टन सोनी के निर्देशानुसार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में महिला अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 12 वीं तक की 350 बालिकाओं को विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। पन्नाध्याय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र से अरुणा शर्मा ने नि:शुल्क कंप्यूटर  प्रशिक्षण दिया। मंजू चौधरी ने मुख्यमंत्री  लाडो प्रोत्साहन योजना, आशा शास्त्री ने शिक्षा सेतु योजना एवं सामूहिक विवाह अनुदान योजना की जानकारी दी। महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र से विधिक काउंसलर नीतू सिंह विजय ने महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र के बारे…

Read More

निवाई। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंजू मीणा व प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर द्वारा मां शारदे के चित्र के समक्ष दी प्रज्जवलित करके किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंजू मीणा ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाओं को आत्मरक्षा में निपुण बनाकर उन्हें भयमुक्त जीवन देना है। जिससे बालिकाएं साहसी और आत्मनिर्भर होकर समाज के विकास में भागेदारी निभाएगी। शिविर प्रभारी  पूजा गोस्वामी व रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण की स्टेट एमटी व शारीरिक शिक्षिका मूंडिया…

Read More

निवाई। सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में राष्ट्रीय संत आचार्य वर्धमान सागर महाराज संघ के 26 जैन साधुओं का निवाई शहर में गाजे बाजे के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। जिसको लेकर पाश्र्वनाथ उद्यान को भव्य सजाया गया। मंगल प्रवेश के जुलूस का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर अगुवानी की। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि आचार्य वर्धमान सागर महाराज संघ के 26 पिच्छीधारी त्यागी तपस्वी दिगम्बर जैन सन्तों का निवाई में शीतकालीन प्रवास के लिए मंगल पदार्पण हुआ। प्रवक्ता सुनील भाणजा ने बताया कि आचार्य संघ का चातुर्मास के पश्चात टोंक से…

Read More

टोंक। राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्य तीव्र गति से चल रहा है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण किया जा रहा है। साथ ही इन गणना प्रपत्रों को प्राप्त कर डिजिटाइज करने का कार्य भी त्वरित गति से जारी है। मंगलवार सायं सवा चार बजे तक उपलब्ध डाटा अनुसार जिले में कुल 11 लाख 50 हजार 945 मतदाताओं में से अब तक 3 लाख 92 हजार 766 मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटाइज किए जा चुके हैं। शेष मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटाइज करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कल्पना अग्रवाल हर दो घंटें…

Read More

टोंक। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एईआरओ) पीपलू गणराज बड़गोती ने नवाचार किया है। उपखण्ड प्रशासन पीपलू द्वारा इस कार्यकम में श्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा। एक हजार से अधिक व एक हजार से कम मतदाता वाले मतदान केन्द्रों में से श्रेष्ठ तीन-तीन मतदान केन्द्रों पर संबंधित बीएलओ एवं उसके सहयोगी टीम, शिक्षा विभाग के कार्मिक, पटवारी, कृषि पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी एवं अन्य सहयोगी कार्मिक) को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 02 सुपरवाईजर सर्किल एवं उनके साथ नियुक्त समस्त मॉनिटरिंग अधिकारी (सुपरवाईजर, समन्वयक-पर्यवेक्षक अधिकारी,…

Read More

टोंक। देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की जयंती 19 नवंबर बुधवार को प्रात: 9 बजे जिला कांग्रेस कमेटी टोंक की ओर से मनाई जायेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की जयंती बुधवार को प्रतिमा इंदिरा सर्किल छावनी  टोंक पर स्व. इंदिरा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे ।

Read More

टोंक। भारतीय किसान संघ ने किसानों की समस्याओं को लेकर उपखण्ड अधिकारी टोंक को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। किसान संघ के जिला प्रचार प्रमुख आशाराम चौधरी ने बताया कि ज्ञापन में किसानों को आवश्यकतानुसार यूरिया खाद की सप्लाई, समर्थन मूल्य खरीद के लिए पोर्टल खुलवाने व तुलाई शुरू करवाने, नहरों की मरम्मत व सफाई करवाने, नहरों का पानी छोडऩे वाली समिति में किसान प्रतिनिधित्व की मांग, लाम्बा पंचायत क्षेत्र बांध के डूब में आने वाली जमीनों के मुआवजे एवं जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक के आयोजन की मांग की गई। ज्ञापन देने वाले लोगों में किसान संघ…

Read More

टोंक। चाइल्ड हेल्पलाइन टोंक द्वारा शहीद रतन लाल जाट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी निवाई टोंक में बाल संरक्षण के मुद्दों पर जानकारी दी गई। इस दौरान परियोजना अधिकारी चाइल्ड हेल्प लाइन टोंक कमलेश सैनी व नवल खान सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई बाल अधिकारिता विभाग टोंक के मार्गदर्शन में चाइल्ड हेल्प लाइन टीम से सुपरवाइजर राहुल गजरा ने बताया कि चाइल्ड हेल्प लाइन किस प्रकार से काम करती है, यह आपातकालीन फोन सेवा 1098 के बारे में जानकारी देते हुए बाल विवाह के दुष्परिणाम, बाल श्रम, भीख मांगने वाले बच्चे व बालकों के अधिकारों के बारे में बच्चों…

Read More