निवाई। महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में मैरिंग्टन सोनी के निर्देशानुसार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में महिला अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 12 वीं तक की 350 बालिकाओं को विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। पन्नाध्याय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र से अरुणा शर्मा ने नि:शुल्क कंप्यूटर  प्रशिक्षण दिया। मंजू चौधरी ने मुख्यमंत्री  लाडो प्रोत्साहन योजना, आशा शास्त्री ने शिक्षा सेतु योजना एवं सामूहिक विवाह अनुदान योजना की जानकारी दी। महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र से विधिक काउंसलर नीतू सिंह विजय ने महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र के बारे में बताते हुए लैंगिक उत्पीडऩ अधिनियम 2013 की विस्तार से जानकारी दी। सुपरवाइजर मीरा चौधरी ने घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के बारे में बताया। डीएचईडब्लू से जेंडर स्पेशलिस्ट भावना सक्सेना ने सखी वन स्टॉप सेंटर की विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में अध्यापक दिलखुश मीणा, आनंद शुक्ला, अध्यापिका सोनू वर्मा, पूजा सैनी व ललिता यादव सहित कई शिक्षिकाएं मौजूद थी।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply