निवाई। देशभर में निकाली जा रही रेजांगला रज कलश यात्रा को लेकर राजस्थान यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ करणसिंह यादव के सानिध्य में यादव समाज के लोगों ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यादव महासभा टोंक के जिलाध्यक्ष रमेश यादव कनेसर ने बताया कि रेजांगला रज कलश यात्रा में देश के सभी राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होकर 1962 में भारत-चीन के युद्ध में हुए शहदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान यादव महासभा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ करणसिंह यादव, कार्यकारी  अध्यक्ष महेंद्रसिंह यादव, हरसहाय यादव, युवा प्रदेश अध्यक्ष मदन यादव, टोंक जिलाध्यक्ष रमेश यादव, युवा यादव महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश यादव, अहीर रेजीमेंट के जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव, पूर्व सरपंच भंवरलाल यादव, हरिलाल यादव कचोलिया, प्रेम यादव बीचपडी व हीरालाल यादव वनस्थली सहित कई सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में आयोजित रेजांगला रज कलश यात्रा में शामिल होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट बनाने की मांग भी की।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply