निवाई। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंजू मीणा व प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर द्वारा मां शारदे के चित्र के समक्ष दी प्रज्जवलित करके किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंजू मीणा ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाओं को आत्मरक्षा में निपुण बनाकर उन्हें भयमुक्त जीवन देना है। जिससे बालिकाएं साहसी और आत्मनिर्भर होकर समाज के विकास में भागेदारी निभाएगी। शिविर प्रभारी  पूजा गोस्वामी व रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण की स्टेट एमटी व शारीरिक शिक्षिका मूंडिया प्रेम चौधरी ने बालिकाओं को पंच, किक, बचाव के तरीके, मार्शल आर्ट व प्राणायाम का अभ्यास करवाया। समापन सत्र पर बालिकाओं द्वारा जीवंत प्रदर्शन कर अतिथियों एवं विद्यार्थियों को हतप्रभ कर दिया। प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं चाहता हूँ कि हमारी हर बालिका की आँखों में साहस हो, कदमों में विश्वास हो और मन में यह दृढ़ भावना होनी चाहिए कि वह स्वयं का बचाव कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद यह बालिकाएँ केवल तकनीकी रूप से प्रशिक्षित नहीं होंगी बल्कि यह कालिका यूनिट बनकर समाज के विकास में अग्रसर होंगी एवं संकल्प, शक्ति व निडरता की प्रतीक बनेगी। उन्होंने बतायाकि बालिकाओं में वह साहस होगा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में मां कालिका की तरह दृढ़ होकर विपरीत परिस्थितियों का सामना कर सकेंगी। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सरिता भट्ट, व्याख्याता गायत्री शर्मा व सुमन विजय सहित कई शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply