निवाई। सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में राष्ट्रीय संत आचार्य वर्धमान सागर महाराज संघ के 26 जैन साधुओं का निवाई शहर में गाजे बाजे के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। जिसको लेकर पाश्र्वनाथ उद्यान को भव्य सजाया गया। मंगल प्रवेश के जुलूस का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर अगुवानी की। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि आचार्य वर्धमान सागर महाराज संघ के 26 पिच्छीधारी त्यागी तपस्वी दिगम्बर जैन सन्तों का निवाई में शीतकालीन प्रवास के लिए मंगल पदार्पण हुआ। प्रवक्ता सुनील भाणजा ने बताया कि आचार्य संघ का चातुर्मास के पश्चात टोंक से मंगल विहार करते हुए मंगलवार को निवाई पहुंचें। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह कल्याण कालेज में जैन समाज द्वारा श्रीफल भेंट कर निवाई नगर के लिए आमंत्रित किया। जहां सभी श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे से नाचते गाते हुए पद विहार के साथ शहर में मंगल प्रवेश करवाया। उन्होंने बताया कि आचार्य संघ शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संत निवास नसियां जैन मंदिर पहुंचे जहां भगवान शांतिनाथ के दर्शन करते हुए जैन मुनि प्रभव सागर महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। राजेश पंचोलिया ने बताया कि धर्म सभा से पूर्व महिला मण्डल की विनिता बगड़ी के नेतृत्व में प्रियंका पराणा, नीलम चंवरिया, नेहा बगड़ी एवं पूजा चैनपुरा ने मंगलाचरण किया। पण्डित सुरेश कुमार शास्त्री ने जिनवाणी की स्तुति की। इस अवसर पर जितेन्द्र चंवरिया, मनोज पाटनी,  राजेश चौधरी, अमित कटारिया, प्रदीप पारीक, पवन बोहरा, नितिन छाबड़ा, मोहित चंवरिया, गोपाल कठमाणा, विष्णु बोहरा, पवन सांवलिया, सुशील गिन्दौडी़, पवन बड़ागांव, महेन्द्र चंवरिया, हुकमचंद जैन, अशोक बिलाला, दिलीप बगड़ी, विमल गिन्दौडी़, आशीष जैन, रोनक बोहरा, दिलीप भाणजा, हेमन्त चंवरिया व पिंकू सोगानी सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply