टोंक। चाइल्ड हेल्पलाइन टोंक द्वारा शहीद रतन लाल जाट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी निवाई टोंक में बाल संरक्षण के मुद्दों पर जानकारी दी गई। इस दौरान परियोजना अधिकारी चाइल्ड हेल्प लाइन टोंक कमलेश सैनी व नवल खान सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई बाल अधिकारिता विभाग टोंक के मार्गदर्शन में चाइल्ड हेल्प लाइन टीम से सुपरवाइजर राहुल गजरा ने बताया कि चाइल्ड हेल्प लाइन किस प्रकार से काम करती है, यह आपातकालीन फोन सेवा 1098 के बारे में जानकारी देते हुए बाल विवाह के दुष्परिणाम, बाल श्रम, भीख मांगने वाले बच्चे व बालकों के अधिकारों के बारे में बच्चों को बताया गया । इस दौरान कैश वर्कर महेंद्र बैरवा ने बच्चों को बाल यौन शोषण के बारे में जानकारी देते हुए पॉक्सो कानून के बारे में बताया । इसी दौरान देवेन्द्र जांगिड़ ने बताया कि सिकोईडिक़ोन संस्था के सहयोग से पहाड़ी ग्राम पंचायत में विशेष ई-मित्र सामाजिक कल्याण योजना शिविर का आयोजन किया गया । ताकि सभी लोग सरकारी योजना से जुड़ सके, जिसमें मानव तस्करी विरोधी यूनिट से एसआई कन्हैया लाल, हैड कांनि. रिंकु शर्मा, कांनि. धर्म देव नेे बाल संरक्षण के मुद्दों पर जानकारी देते हुए बंधुआ मजदूरी वाले बच्चों के बारे में विस्तार से बताते हुए 1098 पर फोन करने लिए लोगों को प्रेरित किया। इसी दौरान टीम से विमल कुमार, राजेंद्र, किरण, ममता, बुधराम स्कूल से प्रधानाचार्य कांता प्रसाद बारेठ, प्रहलाद गुर्जर व ओम कंवर अध्यापिका उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply