टोंक । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा टोंक द्वारा वैलनेस फॉर माइंड बॉडी एंड सोल विषय पर 21 दिवसीय हॉलिस्टिक हेल्थ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थान पर स्थानीय लोगों को हेल्थ अवेयरनेस किया जा रहा है, जिसमें ब्लड, शुगर आर्थो, दैनिक दिनचर्या, खान-पान, व्यायाम एवं राजयोग आदि की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इस अभियान की शुरुआत कल शांता किड्स स्कूल से की गई, जहां स्कूल स्टाफ व आसदृपास के लोग मौजूद रहे। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त आरएएस हितेश कुमार, भारत विकास परिषद के सचिव राधेश्याम शर्मा, दिशा कमेटी के पूर्व सदस्य ओम प्रकाश गुप्ता, बीके तुलसीराम भाई, सेंट सोल्जर कॉलेज के निदेशक बाबूलाल शर्मा व कॉलेज स्टाफ  सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम संयोजक ब्रह्माकुमारी डॉ. शुभलक्ष्मी दीदी ने बताया कि आधुनिक जीवनशैली अथवा बढ़ते तनाव के दौर में स्वास्थ्य को केवल बीमारी-मुक्त होना मान लेना, एक बड़ी भूल है। वास्तविक स्वास्थ्य वह है, जिसमें शरीर, मन, भावनाएँ एवं सामाजिक जीवन चारों का संतुलन बना रहे। यही संतुलन हम होलिस्टिक हेल्थ के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। संपूर्ण स्वास्थ्य दृष्टिकोण में, भोजन को केवल ईंधन नही, बल्कि ऊर्जा और चेतना का स्रोत माना जाता है। सात्विक आहार ऐसा भोजन है, जो मन को शांत, शरीर को स्वस्थ एवं आत्मा को शुद्ध रखता है। उन्होंने कहा कि योग एवं सात्विक आहार मिलकर न केवल बीमारियों को रोकते हैं, बल्कि जीवन की गुणवत्ता को भी कई गुना बढ़ा देते हैं। दीदी ने कहा कि सुबह की शुरुआत 15 मिनट के ध्यान एवं कुछ सूर्य नमस्कार से करें। अपने आहार में धीरे-धीरे प्रोसेस्ड फूड को कम करें और ताजे मौसमी फल-सब्जियों की मात्रा बढ़ाएँ। किसी भी उपचार या व्यायाम की सफलता के लिए उसकी निरंतरता रखना आवश्यक है। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी गुंजन दीदी ने राजयोग ओर व्यायाम का महत्व बताते हुए सभी को एक्सरसाइज करवाई। दीदी ने कहा कि यह हॉलिस्टिक हेल्थ अभियान 10 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें शहर का कोई भी संस्थान इस नि:शुल्क सेवा का लाभ लेने के लिए हमें आमंत्रित कर सकते हैं।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply