टोंक। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला टोंक द्वारा जिलाध्यक्ष रामजीलाल विजयवर्गीय की अध्यक्षता में विजयवर्गीय वैश्य महासभा के प्रदेशाध्यक्ष बलदेव विजयवर्गीय एवं महामंत्री कमलेश विजयवर्गीय का स्वागत एक निजी मैरिज गार्डन में किया गया। महामंत्री महेंद्र  दुसाद खंडेलवाल ने बताया कि  विजयवर्गीय वैश्य महासभा के चुने गए नव-नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एवं महामंत्री का अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन परिवार की ओर से माला, दुपट्टा एवं साफा आदि पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष बलदेव विजयवर्गीय एवं  महामंत्री कमलेश विजयवर्गीय ने  कहा कि अब समय आ गया है कि हमें पूरे वैश्य समाज के साथ मिलकर अब भूतपूर्व कार्य करने होंगे एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया। इस सम्मान समारोह से मैं अभीभूत हूं एवं सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता एवं जिला संरक्षक श्यामलाल जैन आदि ने भी अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष रामजीलाल विजयवर्गीय, प्रदेश मंत्री अशोक गांधी ने सबका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री लाला महेंद्र दुसाद खंडेलवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में युवा जिलाध्यक्ष राजेश मंगल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर विजयवर्गीय, सुरेश जाजू, संगठन मंत्री जीतू माहेश्वरी, रामपाल गुप्ता, विष्णु खंडेलवाल, डॉ. सीताराम, गोविंद,  बद्री, सुरेश, शिव प्रकाश, बद्री दोदवादी, शहर अध्यक्ष अंजलि शेखावाटीया, महामंत्री हेमलता खंडेलवाल, विजयवर्गीय समाज महिला अध्यक्ष सुमन विजय वर्गीय, कांता, राधेश्याम देवपुरा, रामलाल ठीकरिया, मुकेश पालड़ी, ताराचंद लवादर, संतोष गुप्ता, सुमित्रा, रमेश मुल्तानी अध्यक्ष विजयवर्गीय समाज, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बद्रीलाल विजयवर्गीय, भवन संयोजक  रमेश विजयवर्गीय मेहंदवास, पूर्व अध्यक्ष डॉ. सीताराम विजयवर्गीय, कैलाश चंद डारडा, गोविन्द घी वाले, श्याम सुन्दर, शिवप्रकाश फुलेता, रामलाल विजयवर्गीय, नवल विजयवर्गीय, पत्रकार अनिल विजयवर्गीय, कविता बलदेव विजयवर्गीय एवं ममता  विजयवर्गीय का अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply