टोंक। भारत पैट्रोलियम कोर्पेशन लिमिटेड सैण्ट्रल रीजन की और से गुरूवार को यहां हाई-वे स्थित एक निजी होटल में कोटा से टोंक जिले में होते हुये गुजर रही जोबनेर पाइप लाइन के सन्दर्भ एवं सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुलिस समन्वय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीपीसीएल के वरिष्ठ प्रबंधक शिवचरण मीणा ने बताया कि कोटा से होकर जोबनेर जा रही उच्च दबाव भूमिगत 211 किलोमीटर की पाइन लाइन टोंक जिले में 78 किलोमीटर होकर गुजरती है। उन्होने कार्यशाला में पाइप लाइन की सुरक्षा के लिए किये गये प्रबंध की जानकारी देते हुये बताया कि पाईप लाईन से चोरी रोकने तथा असामाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण नही हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन से पाईप लाईन की सुरक्षा सुनिश्चचित किये जाने का आग्रह किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना ने कहा कि जिले में गुजर रही बीपीसीएल पाइप लाइन की सुरक्षा का आश्वान देते हुये कहा कि पुलिस आमजन के हितार्थ से लेकर सरकारी एंव सार्वजनिक सम्म्पति की सुरक्षा हेतु सदेव कटिबद्व है। इस दौरान वृत्ताधिकारी टोंक राजेश विधार्थी, मेहन्दवास थानाधिकारी ओमप्रकाश चौधरी एवं कम्पनी के सुपरवाईजर जितेन्द्र कुमार चन्देल आदि मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply