टोंक। देवस्थान विभाग अजमेर के सहायक आयुक्त ने सार्वजनिक प्रन्यास श्री देवनारायण मंदिर ट्रस्ट जोधपुरिया में दैनिक कार्य को सुचारु रुप से सम्पादित करने के लिए उपखंड अधिकारी निवाई को प्रतिनिधि नियुक्त करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत उपखंड अधिकारी निवाई प्रीति मीना ने बताया कि मंदिर में होने वाले भण्डारे में यात्रियों का भोजन, पानी, विद्युत बिल एवं अन्य व्यवस्थाओं में होने वाले खर्च के भुगतान को सुचारु रुप से संपादित करने के लिए मंदिर के दान पात्रो से खर्च राशि जुटाई जानी है। इसी के तहत दान पात्रों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ खुलवाया जाकर प्राप्त राशि को प्रन्यास के बैंक खाते में जमा किया जायेगा।
एसडीएम ने बताया कि दानपात्र खुलवाने के लिए प्रशासनिक दल का गठन किया गया है। इसमें पंचायत समिति की विकास अधिकारी राजेश्वरी यादव को अध्यक्ष, नायब तहसीलदार निवाई रामकेश मीना व नायब तहसीलदार दतवास छीतर लाल मीना एवं सहायक कोषाधिकारी निवाई जयनारायण बैरवा को सदस्य नियुक्त किया गया है। गठित दल सोमवार, 24 नवम्बर को प्रातः 9ः30 बजे सार्वजनिक प्रन्यास श्री देवनारायण मंदिर जोधपुरिया में उपस्थित होकर भेंट/दानपात्रों को खुलवाकर प्राप्त राशि की पूर्ण पारदर्शिता से गणना करवाकर प्रन्यास के बैंक खाते में जमा करवाना सुनिश्चित करेगें। इस पूरी प्रक्रिया कि विडियोग्राफी भी की जायेगीं।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply