टोंक। जिला निर्वाचन अधिकारी कल्पना अग्रवाल ने गुरुवार को एनआईसी कक्ष में एसआईआर 2026 के तहत जिले के मालपुरा विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 33 के बीएलओ रमाकान्त सैनी को शत-प्रतिशत कार्य करने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान श्री नवीन महाजन द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ रमाकान्त सैनी के उल्लेखनीय कार्य को सराहा। साथ ही जिम्मेदारी के साथ अपने परिवेश के लोगों को एसआईआर 2026 के दौरान आवश्यक रुप से गणना प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने बीएलओ रमाकान्त सैनी को अन्य बीएलओ को भी प्रभावी रणनीति से गणना प्रपत्र के डिजिटाइजेशन कार्य को पूर्ण करने में सहयोग करने के लिए कहा।
बीएलओ रमाकान्त सैनी ने एसआईआर कार्य के दौरान अपने अनुभव साझा कर बताया कि उन्होंने अपने ईआरओ कपिल शर्मा द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत गणना प्रपत्रों के वितरण एवं डिजिटाइज करने के कार्य को टीम भावना से किया। बार-बार अपने मतदान केन्द्र के लोगों से सम्पर्क कर डिजिटाइजेशन के काम को पूर्ण किया। इस तरह लगातार कार्य करने से 17 नवम्बर तक सभी मतदाताओं के डिजिटाइजेशन के कार्य को शत-प्रतिशत पूरा कर लिया। 

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply