निवाई। सदर थाना पुलिस ने अवैध बजरी, पत्थर खनन व परिवहन की रोकथाम को लेकर अवैध बजरी से भरे एक ट्रेलर व ओवर लोड पत्थरों से भरे हुए एक ट्रक को जब्त किया है व ट्रेलर के चालक को गिरफ्तार किया है। सदर थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेशकुमार मीणा के निर्देशानुसार क्षेत्र में अवैध बजरी, पत्थर खनन व परिवहन की रोकथाम को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेन्द्रसिंह भाटी व पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र कुमार पारीक के सुपरविजन में पुलिस ने गुंसी चौकी पर नाकाबंदी के दौरान अवैध बजरी से भरे हुए एक ट्रेलर व ओवर लोड पत्थरों से भरे हुए एक ट्रक को जब्त करके थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है। पुलिस ने ट्रेलर चालक अनिल पुत्र हुकमचन्द कीर निवासी थली थाना घाड टोंक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रेलर चालक व मालिक के विरूद्ध एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज कर किया है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply