टोंक। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठी नातमाम टोंक में पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को टीएलएम सामग्री के तहत बैग एवं अन्य सामग्री वितरित की गई एवं पीएम श्री की अन्य गतिविधियों का आयोजन करवाया गया, जिसमें  रेहाना बी द्वारा आपणी लाडो एवं शिमला शर्मा द्वारा बाल समारोह तथा श्रीमती ममता जाट द्वारा मेंटल गतिविधि एवं रोहित शर्मा द्वारा सामुदायिक जागरूकता एवं 21 वी सदी के कौशल के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया  एवं व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत गेस्ट लेक्चरर का आयोजन शशिकला साहू द्वारा अंजली साहू से करवाया गया । प्रधानाचार्य रामदयाल जांगिड़ एवं पीएमी प्रभारी रोहित शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर प्रेरित किया गया । इस अवसर पर बेनी प्रसाद सोनी, श्योजीराम बैरवा, हरिराम बड़ीवाल, शिवराज बैरवा, सियाराम मीना, माधुरी शर्मा, कविता मीना, नाजया खान एवं अस्मा खान ने उपस्थित रहकर गतिविधियों में सहयोग किया। रुमाल झप्पटा एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत गेस्ट लेक्चरर का आयोजन शशिकला साहू द्वारा अंजली साहू से करवाया गया । कार्यक्रम के अंत मे एसडीएमसी के साथ विद्यालय स्टाफ ने विद्यर्थियों को बैग एवं अन्य सामग्री वितरित की ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply