निवाई। अखिल भारतीय रैगर महासभा के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष शंकरलाल हाथीवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिला महामंत्री रामभज वर्मा बगडी व जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश धवल ने बताया कि मालपुरा में बाबा रामदेवजी मंदिर में 28 दिसम्बर को रैगर महासभा का षष्टम जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर महासभा आपके द्वार अभियान के तहत रैगर छात्रावास टोंक में जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। जिसमें सभी तहसील अध्यक्षों को राशि संग्रहण के लिए रसीद बुक उपलब्ध करवाते हुए लक्ष्य आवंटित किये गए। बैठक में सम्मान समारोह को लेकर आवेदकों द्वारा 10 दिसम्बर तक आवेदन जमा करवाने, जिन भामाशाहों की राशि बकाया हैं, उसको महासभा के खाते में 20 नवम्बर तक जमा करवाने, भामाशाहों के नाम के शिलालेख एवं समाज की जनगणना करने सहित कई महत्वपूर्ण मुददों पर चर्चा की गई।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply