निवाई। किसान महापंचायत द्वारा देवधाम जोधपुरिया के भगवान श्री देवनारायण मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त अध्यक्ष नरेश गुर्जर को राजस्थानी परंपरानुसार माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया एवं किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। महापंचायत के ब्लॉक अध्यक्ष दशरथसिंह पलेई ने बताया कि देवधाम जोधपुरिया के देवनारायण मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त अध्यक्ष नरेश गुर्जर को किसान महापंचायत द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान किसान महापंचायत प्रतिनिधियों ने तहसीलदार गुर्जर से किसानों के फसल खराबे का मुआवजा दिलवाने की मांग करने सहित किसानों की कई समस्याओं पर चर्चा की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वरप्रसाद चौधरी, जिलाध्यक्ष गोपीलाल जाट, कोषाध्यक्ष मोहनलाल चौधरी, महासचिव गोविंदराम चौधरी, दुलाराम प्रजापत, बाबूलाल मीणा, लक्ष्मणलाल मीणा, राजाराम पहाड़ी, शंकरलाल मीणा मूंडिया, गिर्राज देगड़ा, जगदीश रैगर व सियाराम चौधरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply