
निवाई। आयुक्त जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित जनजाति गौरव दिवस पर व्याख्याता केएल मीना को सम्मानित किया जाएगा। व्याख्याता के एल मीना ने बताया कि उदयपुर के मानगढ़ धाम बांसवाड़ा में आयोजित गौरव दिवस में जनजाति समाज की विशिष्ट उपलब्धियां हेतु प्रत्येक जिले से जनजाति क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें टोंक जिले से शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय पहल व योगदान देने हेतु चौकी निवासी डाइट में कार्यरत व्याख्याता कन्यालाल मीणा को भी में सम्मानित किया जाएगा। इस हेतु जिला कलेक्टर द्वारा गठित समिति में शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु जनजाति विभाग द्वारा व्याख्याता मीणा को 15 नवंबर के दिन बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित जनजाति गौरव दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। मीणा को पूर्व में भी शिक्षक गौरव सम्मान, द्रोणाचार्य पुरस्कार, विशिष्ट एनर्जेटिक शिक्षक सम्मान व गौरवशाली शिक्षक सम्मान जैसे कई सम्मान से सम्मानित किया गया है। मीणा को मास्टर मशीन की उपाधि भी दी गई है। क्योंकि विगत भर्ती परीक्षा में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं का सिलेक्शन राजकीय सेवा में मीणा के निर्देशन में हुआ है।
