निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन पूजा पाटीदार ने किया। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस प्रति वर्ष 11 नवंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य शिक्षा के महत्व को उजागर करना व समाज में शिक्षा के प्रसार के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीईईओ व प्राचार्य डॉ. योगेन्द्रसिंह नरूका ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का संचय नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व विकास की प्रक्रिया है। हमारे छात्रों को न केवल शैक्षणिक ज्ञान बल्कि सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों से भी परिपूर्ण करना चाहिए। इस अवसर पर शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में नई तकनीकों के उपयोग करने पर अपने विचार व्यक्त किए।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply