निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)। सिरस सहित आसपास के गांवों में सूअरों द्वारा किसानों के खेतों में घुसकर खेतों में बोई गई फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव सिरस, श्योसिंहपुरा, मेहतापुरा, भेरूगंज, खलीलाबाद व वजीराबाद सहित कई गांवों में किसानों द्वारा बोई गई सरसों की फसल को सूअर खेतों में घुसकर बर्बाद कर रहे हैं। दर्जनों सूअर रात में किसानों के खेतो में घुसकर मिट्टी खोदकर सरसों व गेंहू की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों ने बताया कि उक्त मामले को लेकर किसान महापंचायत भी निरंतर संघर्ष कर रही है। महापंचायत के ब्लॉक अध्यक्ष दशरथसिंह पलेई ने बताया कि किसान महापंचायत केकार्यकर्ता गांव-गांव में पहुंचकर किसानों को जागरूक कर रहे है एवं सूअरों को पकड़वाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे है। उक्त समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को भी ज्ञापन सौंपकर अवगत करवाने के बाद भी सूअरों को नहीं पकड़वाने से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने सिरस सरपंच को ज्ञापन देकर सुअरों को पकड़वाने की मांग की है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply