टोंक। एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोक इकाई द्वारा मंगलवार को कार्यवाही करते हुये आरोपी दीपक सिंह यादव पुत्र  रणधीर सिंह यादव( 32 )निवासी ग्राम नरवास पुलिस थाना कोटकासिम तहसील कोटकासिम जिला अलवर हाल अग्रवाल अस्पताल के पास करबा टोंक हाल सहायक हेल्पर प्रथम (स्टोर कीपर) कार्यालय सहायक अभियन्ता जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड पीपलु जिला टोक को 8000 रूपये रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के खेत पर नया विद्युत कनेक्शन स्वीकृत हुआ था। डी.पी. के अलावा अन्य सामान इश्यू किये जा चुके थे।  10नवंबर 2025 को डी.पी. जारी करने के आदेश हो चुके थे। आरोपी  दीपक यादव सहायक हेल्पर प्रथम (स्टोर कीपर) कार्यालय सहायक अभियन्ता जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड पीपलु जिला टोक द्वारा डी.पी. देने की एवज में 10000 रूपये रिश्वत राशि मांग कर परिवादी को परेशान किया जा रहा था। मंगलवार को वक्त मांग सत्यापन आरोपी द्वारा 10000 रूपये रिश्वत राशि की मांग करके परिवादी द्वारा कम करने की कहने पर 8000 रूपये रिश्वत की मांग की जाकर रिश्वत राशि देने पर परिवादी को डी.पी. देने हेतु कहा जिस पर  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोक ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी आरोपी दीपक सिंह यादव पुत्र  रणधीर सिंह यादव (32 ) निवासी ग्राम नरवास पुलिस थाना कोटकासिम तहसील कोटकासिम जिला अलवर हाल अग्रवाल अस्पताल के पास कस्बा टोंक जिला टोंक हाल सहायक हेल्पर प्रथम (स्टोर कीपर) कार्यालय सहायक अभियन्ता जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड पीपलु जिला टोक ने मंगलवार को परिवादी से 8000 रूपये रिश्वत राशि अपने कार्यालय की टेबल पर रखे कागज पर परिवादी से रखवायी गई। तथा ए.ई.एन. कार्यालय पीपलु में चले रहे निर्माण कार्य में से अज्ञात मजदूर को रिश्वत राशि टेबल से उठाकर भगा दिया। काफी तलाश करने पर रिश्वत राशि ए.ई.एन. कार्यालय से नाथडी चौराहे पर जाने वाले आम सडक पर करीब 150-200 मीटर की दूरी पर स्थित बोपता खाल के पास आम रोड के दाहिनी साईड के गढ्‌ढे से बरामद हुई। आरोपी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply