टोंक। जिला निर्वाचन अधिकारी कल्पना अग्रवाल ने बताया कि 4 नवम्बर से विशेष गहन पुनरीक्षण यानि एसआईआर के तहत बीएलओ द्वारा घर घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण का कार्य शुरु हो गया है। इस दौरान उन्होंने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना प्रपत्र काफी आसान बना दिया है। बीएलओ घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे और उसे भरने में सहायता भी करेंगे।

लावा में किया गणना प्रपत्र वितरण प्रक्रिया का किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को ग्राम पंचायत लावा पंहुचकर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र वितरण, ऑन लाईन प्रक्रिया, बीएलओ एप पर एंट्री, रजिस्टर में रिकॉर्ड संधारण की जानकारी ली। साथ ही बीएलओ को पूरी गंभीरता एवं समयबद्ध सीमा में कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीओ) कपिल शर्मा, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एईआरओ) पवन मातवा, निर्वाचन विभाग के विष्णु बारेट भी मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply