टोंक। जिला प्रमुख सरोज बंसल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला परिषद सभागार में साधारण सभा की बैठक राष्ट्रगीत वंदेमातरम के गायन के बाद विधिवत रुप से शुरु हुई। जिला प्रमुख ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सभी को साथ लेकर जिले के ग्रामीण विकास के हर संभव प्रयास किए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को मूर्तरुप देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में कार्य किया गया। प्लास्टिक मुक्त टोंक जिला, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, राजीविका, स्वामित्व योजना में जिले में अभूतपूर्व कार्य किए गए। खुशहाल गांव-खुशहाल जिला की भावना से हर पात्र व्यक्ति को ग्रामीण विकास की योजनाओं का लाभ दिया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, सीईओ परशुराम धानका, प्रधान देवली बनवारी लाल जाट, प्रधान उनियारा फूलबाई मीना जिला परिषद सदस्य एवं अधिकारी मौजूद रहें।
जिला प्रमुख ने कहा कि इस दौरान केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से महिला, युवा एवं वंचित वर्ग को जोड़ने का कार्य किया गया। उन्होंने विकास अधिकारियों से कहा कि जिला परिषद मद से जनहित के विकास कार्यो की जो भी संेशन निकाली गई है, उनके काम तय समय में पूरे कराएं जाएं। जो काम किसी कारण से किया जाना संभव नही हो, उन्हें निरस्त कर रिपोर्ट भिजवाएं, ताकि दूसरे काम सेंशन किए जा सकें।
जिला प्रमुख ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबंल पखवाडा 2025 एवं ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीणजनों के रजिस्ट्री, पटटे, गिरदावरी, कुर्रेजात, विभाजन, नामांतरण प्रमाण पत्र और अन्य विभिन्न कार्यो के साथ ही पात्र व्यक्ति और परिवारों को बड़े स्तर पर जनकल्याणकारी योजना का लाभ दिया गया।
जिला प्रमुख ने अपने 5 साल के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यो के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद गत बैठक की पालना रिपोर्ट पर चर्चा कर जिला परिषद के सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के उठाए गए मुददों पर अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण विकास एवं पंजायतीराज कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक कार्यो का अनुमोदन कराया गया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply