टोंक। अखिल भारतीय रैगर महासभा टोंक के तत्वांवधान में 28 दिसम्बर को आयोजित होने जिला स्तरीय षष्ठम प्रतिभा सम्मान समारोह अम्बेडकर भवन शास्त्री नगर रेल्वे स्टेशन मालपुरा में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। महासभा सदस्य मुकेश कराडिय़ा ने बताया कि समारोह में सम्मानित होने वाले प्रतिभाओं के चयन के लिए निम्न रखी गई हैए जिसमें योग्यता 1 अक्टूबर 2024 से 30 नवम्बर 2025 तक 10 एवं 12 में उत्तीर्ण 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने विद्यार्थी, स्नातक या स्नाकोत्तर में उत्तीर्ण 70 प्रतिशत या इससे अधिकए आईआईटी, एनईईटी यूजी एण्ड पीजीए एमबीबीएसए बीवीएससीए बीएचएमएस, बीएएमएस, आईआईएम, जेईई एवं पीएचडी सत्र 2025 में चयनित या उत्तीर्ण, सरकारी सेवाओं में पदस्थापित सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारीए नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल,  पीएमश्रेष्ठा योजना प्रवेश परीक्षा 2025 में कक्षा 6, 9 एवं 11 में चयनित विद्यार्थी, अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत सरकारी, गैर सरकारी, व्यक्तिगत, संस्था स्तरीय स्र्पोट्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतिभाएं, अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके समाज को गौरवान्वित करने वाली प्रतिभाएं, दहेज न लेने वाले नवदम्पति, मायरा, जामणा एवं पगड़ी दस्तूर में 101 रूपये लेने वाले परिवार, मृत्यु भोज नहीं करने वाले परिवार, गरीब बे-सहारा अनाथ बच्चो के हित में कार्य करने वाले व्यक्ति,  संस्था, नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधि सरपंच, उपसरपंच, चैयरमेन, उपसभापति, पार्षद, सीआर, डीआर, प्रधान, जिला प्रमुख, विधायक, सांसद, कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष को सम्मानित किया जायेेगा।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply