टोंक । सहायक राज्य संगठन आयुक्त राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल मुख्यालय अजमेर विनोद दत्त जोशी  द्वारा 19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी लखनऊ में सहभागिता करने वाले स्थानीय संघ टोंक के स्काउट ग्रुप भास्कर पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय टोंक का स्काउट गाइड जिला मुख्यालय गुलजार बाग टोंक में चल रहें पूर्व तैयारी शिविर का निरीक्षण किया गया। सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट बनवारी लाल बैरवा ने बताया कि संपूर्ण भारतवर्ष में राजस्थान प्रदेश का राष्ट्रीय जंबूरी में उच्चतम स्तर रहे, इसलिए उनके द्वारा आवश्यक सुझाव भी प्रदान किए गए। ग्रुप विजिट के दौरान उनके द्वारा शिविर कला, शिविर द्वार, पायनियरिंग, गेजेट्स,  पिट्स, डेकोरेशन सामग्री, यूनिफॉर्म आदि का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सी. ओ. स्काउट गाइड आचू मीणा, चंद्र प्रकाश कुर्मी सचिव स्थानीय संघ टोंक, यूनिट लीडर कपिल शर्मा, ट्रेनिंग काउंसलर अनिल कुमार नागर एवं धर्मराज चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply