टोंक । रोटरी क्लब टोंक बनास एवं शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में  नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन डाक बंगले में किया गया। क्लब के अध्यक्ष बादल साहू ने बताया की रोटरी क्लब टोंक बनास लगभग पिछले 2 साल से लगातार हर महीने के दूसरे मंगलवार को लगाता आ रहा है। क्लब के सचिव सीए आकाश जैन ने बताया की शिविर के माध्यम से अभी तक सभी नेत्र रोगियों के नेत्रों के ऑपरेशन पूर्ण रुप से सफल रहे हैं। कार्यक्रम में नेत्र रोगियों ने स्वयं यह बात बताई कि उनकी आंखों के ऑपरेशन बहुत अच्छे और निशुल्क हुए हैं । इस कार्यक्रम में रो. रोहिताशव कुमावत, पुरषोत्तम वाधवानी, अनिल अजमेरा,  डॉ. प्रदीप गहलोत, डॉ. हिमांशु मित्तल एवं दिनेश शर्मा आदि उपस्थित रहे । डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह एवं उनकी टीम इस कार्यक्रम के दौरान शंकरा आई हॉस्पिटल की तरफ  से उपस्थित रही। शिविर में लगभग 150 रोगियो का नैत्र परीक्षण किया गया एवं 62 रोगियों को ऑपरेशन के लिए पंजीकृत कर जयपुर ले जाया गया। 11 नवंबर से ही क्लब द्वारा विश्वस्तरीय थायरोकैर लैब मुंबई के साथ 7 दिवसीय जाँच शिविर कैंप का शुभारंभ भी किया गया, जो कि 17 नवंबर तक रहेगा। यह कैंप आगामी 7 दिवस तक रोज़ सुबह 7 से 12 बजे तक डाक बंगला टोंक में ही आयोजित किया जाएगा। कैंप का संचालन डॉ. राजेंद्र लखारा व उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply