निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) गांव ढाणी जुगलपुरा में स्थित बालाजी मंदिर के शिवालय में लगे तांबे के कलश को अज्ञात चोर चोरी करके ले गए। मंदिर के पुजारी पण्डित सुरेश शर्मा ने बताया कि वह शनिवार को आरती करके अपने घर आ गया था। सुबह वापस आरती करने गया तो शिवालय का तांबे का कलश गायब मिला। जिसपर पुजारी ने बालाजी सेवा समिति के पदाधिकारियों को मंदिर में कलशचोरी होने की सूचना दी। सूचना पर समिति के हनुमान गुर्जर, हरकेश, सुरज्ञान, हरिराम, रामसहाय व विक्रमसिंह गुर्जर मंदिर पंहुचे और कलश की तलाशी की लेकिन कलश नहीं मिला। जिस पर सभी मंदिर सदस्यों व ग्रामीणों ने पुलिस थाने पहुंचकर चोरी का मामला दर्ज करवाया एवं मंदिर की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त करवाने की मांग की। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके चोर की तलाश शुरू कर दी है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply