बच्चों मे संस्कार निर्माण अति आवश्यक- शर्मा
निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा विद्यार्थियों में उदारता, दया, सेवा, संस्कार व राष्ट्रीयता आदि भारतीय संस्कृति के मूल तत्व जागृत करने व सामान्य ज्ञान बढाने के उद्देश्य से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें कक्षा 5 से 12 वीं तक के करीब 7 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के जिला संयोजक हीरालाल शर्मा ने बताया कि यह परीक्षा संपूर्ण जिले में 96 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। यह परीक्षा प्रतियोगी परीक्षा की तर्ज पर ओएमआर शीट पर ली गई तथा मूल्यांकन कार्य कंप्यूटर राईज्ड किया गया। उन्होंने बताया कि निवाई, पीपलू, टोडारायसिंह, मालपुरा, टोंक, उनियारा व देवली तहसीलों के राजकीय व निजी विद्यालयों मे कक्षा 5 से 12 तक के करीब 7 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे व वरियता सूची में आने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। शर्मा ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तहसील प्रभारियों द्वारा समय पर प्रश्न-पत्र व ओएमआर सीट परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना व सभी परीक्षा केंद्रों से सम्पर्क स्थापित करके परीक्षा का सफल आयोजन करवाया गया। अभिभावकों ने भी इस परीक्षा के लिए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

