निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)। गांव रहोली में स्थित रैगरो के मोहल्ले एक घर में गैस सिलेण्डर में गैस रिसाव होने से आग लग गई। जिसमें करीब 20 हजार रुपए की नकदी सहित खाने पीने का सामान जलकर राख हो गया। पीडिता ममता देवी पत्नि रामजीलाल रैगर के घर में अचानक गैस सिलेण्डर में रिसाव होने से आग लग गई जिसमें करीब 20 हजार रुपए की नकदी सहित खाने पीने का सामान, बिस्तर व कपडे जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर पड़ोसी दोडकर आए और आग बुझाने लगे जिससे आग पर काबू पाया गया। गोविंद रैगर ने बताया कि ममता देवी के पति की 2 साल पहले मृत्यु हो गई थी और उसके चार बच्चे हैं। पीडित परिवार की गरीब स्थिति है। बच्चों का पालन पोषण भामाशाह के सहयोग से हो रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से पीडिता को मुआवजे दिलवाने की मांग की है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply