निवाई। आशाराम गौशाला समिति के पदाधिकारियों ने गरीब बस्तियों में लोगों को सर्दी से राहत प्रदान हेतु सेवा का कार्य करते हुए जरूरतमंद परिवारों में कम्बल, ऊनी वस्त्र, कपड़े, प्रसाद, नववर्ष कैलेंडर, आदर्श जीवन साहित्य व विद्यार्थियों को कॉपी-पेन का वितरण किया गया। समिति के किशोर गिडवानी, कैलाश चन्द, सुरेश जांगिड, रमेश जांगिड व अशोक लांगड़ी ने बताया कि सेवा कार्य को लेकर गांव सोहेला, वनस्थली चौराहा, लालवाडी व जयसिंहपुरा सहित कई स्थानों पर करीब 69 जरूरतमंद परिवारों के करीब साढे 300 लोगों को कम्बल, ऊनी वस्त्र, आदर्श जीवन साहित्य व विद्यार्थियों को कॉपी-पेन वितरित किए गए। इस दौरान सभी लोगों ने सेवा, सत्संग व संस्कार की भावना से समाज के हर कोने तक सेवा कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आशाराम गौशाला के सदस्य, योग वेदांत सेवा समिति सदस्य सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply