टोंक । पीपलू उपखंड क्षेत्र के बलखंडिया ग्राम में रविवार सुबह करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर रोष जताते हुए मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।जानकारी के अनुसार, रामनारायण (35) व हरलाल (26) पुत्र मंगला बलाई निवासी बलखंडिया रविवार प्रातः लगभग 6 बजे भोपत्या नाला स्थित कुएं पर जा रहे थे। जानकारी अनुसार गति तीन माह से एग्रीकल्चर विद्युत लाइन के दो पोल गिरे हुए थे।  विधुत लाइन के  गिरे हुए वायर तार में आये करंट कि चपेट में आने से दोनों कि मौके पर ही मौत हो गई।इसी दौरान अचानक करंट लगने से दोनों भाई मौके पर ही गंभीर झुलसने के चलते मौत हो गई। जब तक आसपास के लोग पहुंचे, दोनों की मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना पर उपखंड अधिकारी गणराज बड़गौती, तहसीलदार कैलाश मीणा , डिप्टी अरविंद कुमार,झिराना थानाधिकारी हरीमन मीना, पीपलू थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह,नायब तहसीलदार प्रभुलाल मीना और विद्युत विभाग केएल पटेल, एक्सईएन मोहर सिंह मीणा, सहायक अभियंता अशोक जांगिड़ मौके पर पहुंचे तथा आवश्यक कार्यवाही शुरू की।ग्रामीण हरिराम गुर्जर संदेड़ा ने बताया कि पास में ही हमारा खेत स्थित है।एग्रीकल्चर विद्युत लाइन के दो पोल टूट कर गिरे हुए है। यह विद्युत लाइन करीब 3 माह से नीचे गिरी हुई थी।विद्युत विभाग को कई बार सूचना दूरभाष पर दी गई। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया इसके चलते आज यह हादसा हो गया। ग्रामीणों ने बिजली निगम की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजे और सरकारी सहायता की मांग की है।दोनों मृतक खेतीहर मजदूर हैं। उसी से अपने परिवार का पालन पोषण करते थेजानकारी अनुसार मृतक रामनारायण की पत्नी दिव्यांग हैं।जिससे परिवार की स्थिति और भी दयनीय हो गई है। रामनारायण के एक छोटा पुत्र व पुत्री है। मृतक हरलाल के तीन छोटी पुत्रियां हैं। वृद्ध माता-पिता है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।टोंक जेवीवीएनएल एसई के एल पटेल, एक्सईएन मोहर सिंह मीणा, सहायक अभियंता अशोक जांगिड़ ने लिखित में मृतकों के परिजनों को आश्वासन दिया है। जिसमें लिखा है कि बलखंडिया गांव में विद्युत करंट से रामनारायण तथा हरलाल पुत्र मंगलाराम बलाई की घातक दुर्घटना हुई है। मौके पर उपखंड अधिकारी, पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में में यह आश्वासन दिया जाता है कि विद्युत निगम की जांच के उपरांत विद्युत निगम नियमानुसार प्रत्येक मृतक को ₹500000 दिए जाने का प्रावधान है। विभागीय जांच जल्द से जल्द करवाकर एक माह में उपरोक्त मुआवजा दिलवा दिया जाएगा।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply