
टोंक। पुलिस थाना कोतवाली क्षैत्र में डीपो चौराहा से मोटर साईकिल चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चुराई गई मोटर साईकिल को बरामद किया गया है। कोतवाली थानाधिकारी भंवर लाल वैष्णव ने बताया कि पुलिस टीम गठित कर थाना क्षैत्र में हो रही मोटर साईकिल चोरियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए डीपो चौराहा से 4 नवम्बर को मोटर साईकिल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के कब्जे से चुराई गई मोटरसाईकिल बरामद की गई। कोतवाली थानाधिकारी भंवर लाल वैष्णव ने बताया कि परिवादी शंकर लाल पुत्र केसरा बैरवा (34) निवासी बालापुरा जाटो का थाना नगरफोर्ट ने उपस्थित होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की है कि मेरी मोटर साईकिल डीपो चौराहे पर 4 नवम्बर को सांय 4.30 बजे खड़ी थी तथा मै पास ही चाय की दुकान पर चाय पी रहा था, वहां से किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरी मोटर साईकिल चुराकर ले गया। कोतवाली थानाधिकारी भंवर लाल वैष्णव ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का निरीक्षण किया जाकर व अन्य तकनीकी साधनों के माध्यम से व मुखबीर मामूर कर मोटर साईकिल चोरी करने वाले आरोपी को चिन्हित कर आरोपी धर्मराज पुत्र कैलाश भील (30) निवासी देवपुरा थाना सदर टोंक को गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से चुराई गई मोटर साईकिल जप्त की गई। उक्त आरोपी पूर्व में भी थाना क्षैत्र से मोटर साईकिल चोरी की थी, प्रकरण में न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।
