टोंक। वंदे भारत 150 जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत जिला सआदत अस्पताल में जिला अस्पताल तथा एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का जिला प्रमुख सरोज बंसल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने शुभारंभ किया। अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नविंद्र पाठक ने बताया कि प्रधान शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर शैलेंद्र चौधरी अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी हनुमान प्रसाद बेरवा सहित कही चिकित्साकर्मियों एवं आमजन ने रक्तदान शिविर में अपना सवेच्छिक रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि एचडीएफसी बैंक का भी रक्त दान शिविर में सहयोग रहा। जिसके चलते कुल 51 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस मौके पर एचडीएफसी बैंक के मनीष कुमार विजय,  नरेश बंसल, ओमप्रकाश गुप्ता, रतिराम पहाडिय़ा, कमलेश यादव, पंकज पहाडिय़ा एवं बलवंत मराठा आदि मौजूद थेे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply