निवाई | ब्लॉक अध्यक्ष किसान महापंचायत निवाई दशरथ सिंह पलेई नहीं बताया कि सूअर उठाओ किसान बचाओ स्लोगन के साथ धरना आरंभ हुआ जिसमें निवाई पंचायत समिति के बिडोली पलेई नला खंडवा पहाड़ी खिड़की बस्सी जामडोली चैनपुरा मुंडिया सहित संपूर्ण क्षेत्र के कृषि पैदावार को समाप्त करने वाले सुअरो को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 11 ख अंतर्गत मुख्य वन संरक्षक भी वन्य जीव से मानव जीवन अथवा फसलों के लिए खतरनाक हो गए हैं तो उन्हें आखेट करने की अनुज्ञा दे सकता है | उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देने के लिए किसान पहुंचे तो उपखंड अधिकारी चेंबर में नहीं थी किसानों ने जबरदस्त किसान एकता जिंदाबाद उपखंड प्रशासन होश में आओ के नारे लगाए जिससे उपखंड अधिकारी किसानों पर आक्रोशित होकर ज्ञापन को भी सम्मानपूर्वक नहीं लेने के कारण निवाई के किसानों ने 17 नवंबर 2025 को जिला कलेक्टर कार्यालय पर एक दिवसीय उपवास की घोषणा की उसके उपरांत निवाई के किसान सुअरों की समस्या को लेकर 30 दिसंबर को जयपुर कूच करेंगे।जिला अध्यक्ष गोपी लाल जाट मोहनलाल चौधरी कोषाध्यक्ष गोविंद राम चौधरी महासचिव दुलाराम प्रजापत पीपलू अध्यक्ष गणेश नारायण मीणा लक्ष्मण मीणा बाबूलाल मीणा गिर्राज डेंगदा राजाराम पहाड़ी खेमराज मीणा नाथूलाल शर्मा राधा कृष्ण मीना शिवजी राम चौधरी जगदीश रेगर सियाराम चौधरी कन्हैयालाल मीणा आदि किसान उपस्थित थे |

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply