निवाई(संवाददाता: कजोड गुर्जर)|निवाई से बनवाड़ा तक करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही सड़क अब भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है। करोड़ों की लागत से बनाई जा रही यह सड़क कुछ ही दिनों में जगह-जगह से उखड़ने लगी। ग्रामीणों ने सड़क को हाथों से उखाड़कर भ्रष्टाचार और लापरवाही की पोल खोल दी।

देवरी मोड़ पर ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और विरोध प्रदर्शन करते हुए ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए।
ग्रामीणों का कहना है कि घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर सड़क को जल्दबाज़ी में बनाया गया है, जिससे सड़क कुछ ही समय में खराब हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने ठेकेदार और विभागीय कार्मिकों से निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए, तो उन्हें धमकियां तक दी गईं।
ग्रामीणों ने कहा — “हमने कई बार शिकायत की, लेकिन विभाग के अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। अब सड़क खुद भ्रष्टाचार की गवाही दे रही है।”

मानकों की अनदेखी, घटिया निर्माण का खेल
स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य में न तो सड़क की मोटाई तय मानकों के अनुसार रखी गई और न ही मिश्रण की गुणवत्ता का ध्यान रखा गया। सड़क के किनारों पर गिट्टी और बिटुमिन का संतुलन भी ठीक से नहीं किया गया, जिससे सड़क कुछ ही समय बाद उखड़ रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय अधिकारी ठेकेदार के साथ मिलकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। उनका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो पूरा प्रोजेक्ट करोड़ों की बर्बादी साबित होगा।

PWD विभाग के अधिकारियों ने सफाई देते हुए कहा कि निर्माण कार्य की जांच पहले से जारी है। जांच में खामियां सामने आने पर ठेकेदार को काम रोकने के निर्देश जारी कर दिया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि दोषी पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों की मांग — जांच हो निष्पक्ष और दोषियों पर कार्रवाई हो तुरंत
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर विभागीय अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे और मामले को जिला मुख्यालय तक लेकर जाएंगे।

16 करोड़ की सड़क पर सवालों की बौछार — सड़क की स्थिति ने खोला सिस्टम का काला चेहरा!
जनता के टैक्स के पैसे से बन रही सड़क का इस तरह कुछ ही दिनों में उखड़ना विभाग की कार्यशैली और ठेकेदार की नीयत दोनों पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

विभाग ने कार्य रोकने को कहा लेकिन ठेकेदार द्वारा धड़ल्ले के साथ सड़क का निर्माण कर रहा है। जो कि कहीं ना कहीं विभाग दरकिनार करना दर्शाता है।

इनका कहना
जांच के बाद ठेकेदार को कार्य बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
विभाग द्वारा लेटर भी जारी किया गया है। ठेकेदार को भुगतना नहीं किया जाएगा। गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण करवाया जाएगा

मोनिका उपाध्याय
कनिष्ठ अभियंता
सार्वजनिक निर्माण विभाग

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply