निवाई। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राजस्थान जयपुर के निदेशक डॉ रविप्रकाश शर्मा ने उप जिला अस्पताल निवाई एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिलाय का निरीक्षण करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लेबर रूम, वार्ड, आपातकालीन कक्ष, लैब आदि का निरीक्षण किया गया और आवश्यक सुधार करने हेतु दिशा निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ शैलेंद्रसिंह चौधरी ने बताया कि जन स्वास्थ्य निदेशक द्वारा वार्ड में उपस्थित प्रसुताओं से अस्पताल द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली। चिकित्सकों एवं कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा संधारित रिर्कोड के बारे में जानकारी ली। वार्ड में स्टॉफ द्वारा निर्धारित गणवेश में नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हे गणवेश में रहने हेतु पाबन्द किया। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता के आवश्यक निर्देश दिये। सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की एवं निम्न प्रगति वाले कार्यक्रमों में सुधार हेतु निर्देश दिये। राजकीय आवासों मे चिकित्सको के बैनर लगे होने पर उनको तुरन्त हटाने के निर्देश दिये गये, जिनको तुरन्त हटा दिया गया। चिकित्सालय परिसर में अनावश्यक अव्यवस्थित खडे वाहनों को देखकर पार्किंग ठेकेदार को पार्किंग स्थल में व्यवस्थित रूप से खडे करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक डॉ ओपी शर्मा, पीएमओ एसडीएच डॉ राजेश जैन, बीसीएमओ डॉ दीपेंद्र पांचाल, सीएचसी झिलाय के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ सचिन करौल सहित समस्त स्टाफ मौजूद था।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply