शिविर में 575 नैत्र जांच एवं 185 ऑपरेशन व 71 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

निवाई। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय झिलाय में सैठ जगन्नाथ कपूरचन्द जैन मैमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में 11वां नि:शुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन, रक्तदान एवं एक्यूप्रेशर शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जस्टिस एन.के. जैन ने दीप प्रज्जवलित करके किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि मनुष्य के जीवन में रक्तदान का महत्वपूर्ण स्थान है। रक्तदान कर किसी दुर्घटनाग्रस्त या पीडि़त की जान बचाकर पुण्य का कार्य कमाया जा सकता है। मनुष्य के वृद्धावस्था में आंखों मे देखने की कमजोरी आती है। ऐसे शिविरों में भाग लेकर अपने नैत्रों की जांच करवा कर लाभ उठा सकते हैं। शिविर में वैटनरी यूनिवर्सिटी जोबनेर के वाईस चांसलर डॉ. त्रिभुवन शर्मा, कन्जूमर फोरम के चैयरमेन डी.एम. माथुर, मेडिकल एण्ड हैल्थ निदेशक डॉ. रविप्रकाश शर्मा, पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. आनन्द सेजरा, राजस्थान मेडिकल कौंसिल चैयरमेन डॉ. जगदीश मोदी, आईसीआईसीआई बैंक राजस्थान-मध्यप्रदेश हैड मनीष जैन, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी टोंक सुशीला करनाणी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा व वाटिका इंफोटेक सिटी के सीओं सुधीर शर्मा ने भी शिविर में विचार व्यक्त किए। सैठ जगन्नाथ कपूरचन्द जैन मैमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष कजोड़मल जैन ने बताया कि शिविर में कुल 575 नैत्र जांच एवं 185 ऑपरेशन, साथ ही 71 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। उन्होनें बताया कि शिविर में राजस्थान के प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. विरेन्द्र अग्रवाल लेजर फेको सर्जरी द्वारा सफल ऑपरेशन किया जाएगा। ट्रस्ट के सचिव डॉ. पी.सी. जैन ने बताया कि शिविर में नि:शुल्क एक्यूप्रेशर, ब्लड़शुगर एवं बीपी जांच भी की गई। उन्होंने बताया कि नैत्र मरीजों के जांच के पश्चात ऑपरेशन योग्य मरीजों के ऑपरेशन हेतु ट्रस्ट द्वारा जयपुर परिवहन, आवास, भोजन, दवाईयां एवं ऑपरेशन की समस्त सेवाएं ट्रस्ट की ओर से नि:शुल्क रहेगी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच भंवरलाल यादव, सेवानिवृत व्याख्याता प्रहलाद चौधरी, प्रहलाद मित्तल, योगेन्द्र सिंहल, मनोज परिडवाल, महावीरप्रसाद सिंहल, शारीरिक शिक्षक मोहनलाल निराला, कमलेश मित्तल व बनवारीलाल मिश्रा सहित झिलाय, भैरूपुरा, ललवाडी, दत्तवास, करीरिया, जामडोली, सिन्दरा, किवाड़ा, गोवर्धनपुरा, गंगापुरा, सिरोही, भगवानपुरा, भंवरसागर, गोपालपुरा, भरथला, कैरोद, बडागांव, अरनिया, चुराडा, श्रीरामपुरा, नोहटा, रहड़, बहड़, बस्सी, हरिपुरा, जीवली, सिरस, खिडगी व राचन्द्रपुरा सहित दर्जनों गांवों से महिला-पुरूषों ने शिविर में भाग लिया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply