
निवाई(संवाददाता:यश शर्मा)। प्राथमिक सरस्वती विद्या मंदिर व शिशु वाटिका में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम संयोजिका शीला शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की प्रस्तावना एडवोकेट सरोज अग्रवाल द्वारा रखी गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आरएएस स्नेहा मीणा रही। जिन्होंने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि अध्यापिका योगिता इसरानी ने कुटुम्ब प्रबोधन एवं पर्यावरण के संबंध में भारतीय दृष्टि पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही बालिका शिक्षा सह प्रांत प्रमुख सीमा माथुर ने श्रीमद्भभागवत में वर्णित नारी की सप्त शक्तियों का वर्णन किया। कार्यक्रम में शांति खंडेलवाल, उर्मिला विजय, सुरजा देवी व मंजू देवी का सम्मान किया गया। मंच संचालन आचार्या शिवानी गौतम ने किया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम में छात्राओं को जीजा बाई, रानीलक्ष्मी बाई, अहिल्या बाई होलकर व भगिनी निवेदिता के सजीव रूप में सजाया गया जो मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। आचार्या शीला शर्मा ने सभी मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सीमा पारीक, अनीता, सुशीला, प्रेमलता, समता शर्मा, मनभर चौधरी, माया, रिया, दीप्ति गौतम, सरस्वती पाराशर व अंजली सहित सैंकड़ों मातृशक्ति मौजूद थी।
