निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा)। बरोनी थाना पुलिस ने चोरी करने का एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी बृजेन्द्रसिंह राठौड ने बताया कि 24 अक्टूबर की रात को गांव सिसोला रोड पर स्थित भैंरूजी मंदिर का ताला तोडकर चोर एक गेहूं का कटटा, पीतल का विजय घंटा सहित अन्य सामान चुराकर ले गये थे। उक्त घटना पर कार्यवाही करते हुए चोरी करने के आरोपी रामकिशन चौधरी पुत्र जमनालाल जाट निवासी खेरुणा पुलिस थाना नैनवा जिला बून्दी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी किया गया गेहूं का कटटा व पीतल का विजय घंटा सहित अन्य सामान बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि इस चोरी से पहले उसने मेहन्दवास गांव के मंदिर व नैनवा जिला बूंदी के मंदिर में झालर व पीतल का घंटा व केबिनों में भी चोरियां करना स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ट्यूबवेल मोटर के तार व मन्दिर में चोरी करने का आदतन अपराधी है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply