ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि,
छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

निवाई। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार नगरपालिका के तत्वावधान में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष मे देश भक्ति, स्वदेशी एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने हेतु गांधी पार्क में उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा के सानिध्य में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ब्लॉक स्तर के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अधिशाषी अधिकारी मनोहरलाल जाट ने बताया कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्  के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में देश भक्ति, स्वदेशी एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने हेतु ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने अहिंसा सर्किल से कृषि मंडी तक रैली निकाली। गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में एक स्वर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् सहित कई देश भक्ति गीत गाए। इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा, मास्टर मदनलाल वर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी मंजू मीणा, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षाधिकारी मीना भदोरिया, प्रधानाचार्य गिर्राजप्रसाद गुर्जर, सहायक अभियंता चन्द्रप्रकाश मीणा, स्वास्थ्य निरीक्षक गजेन्द्रसिंह, कनिष्ट अभियंता पप्पूलाल मीणा, हनुमान गुर्जर, रोडूमल सैनी, बाबू पण्डा, पवनकुमार वर्मा, नरेगा कनिष्ट अभियंता निशांत जैन, राहुल सेन, मनोज जैन, केदार गुर्जर सहित कई कर्मचारी, छात्र-छात्राएं व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply