निवाई। अखिल भारतीय रैगर महासभा के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार को जिलाध्यक्ष शंकरलाल हाथीवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी। जिला महामंत्री रामभज वर्मा बगडी ने बताया कि मालपुरा में बाबा रामदेवजी मंदिर में 28 दिसम्बर को रैगर महासभा का षष्टम जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा। जिसकी तैयारियों को लेकर महासभा आपके द्वार अभियान के तहत रैगर छात्रावास टोंक में रविवार को दोपहर 11:30 बजे जिला स्तरीय बैठक आयोजित होगी। बैठक में भामाशाहों के नाम के शिलालेख एवं समाज की जनगणना सहित कई महत्वपूर्ण मुददों पर चर्चा की जाएगी।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply