टोंक। अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ की प्रदेश संघर्ष चेतना यात्रा 15 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा के नेतृत्व में टोंक पहुंचेगी। महासंघ जिला महामंत्री चौथमल चंदेल ने बताया कि संघर्ष चेतना यात्रा की तैयारियों को लेकर घटक संगठनों से सम्पर्क किया गया है। जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह नरूका ने बताया कि अधीनस्थ सेवाओं के कर्मचारियों की वर्षो से लंबित पदोन्नतियों, आर जी एच एस योजना में किए जा रही कटौतियों, ऑनलाइन उपस्थिति में प्रताडऩा,  पदनाम परिवर्तन की विसंगतियों, न्यूनतम वेतनमान, 26 हजार रूपये करने एवं ग्रामीण क्षेत्र के कर्मचारियों को 10 प्रतिशत ग्रामीण भत्ता देने, ओपीएश योजना को यथावत रखने जैसी मांगों को लेकर प्रदेश महासंघ आंदोलनरत है। जसवंत सिंह नरूका ने बताया कि संघर्ष चेतना यात्रा की जिम्मेदारी टोंक तहसील की फरहान खान पीपलू, नरेंद्र दहिया देवली, खेमराज चौधरी टोड़ारायसिंह, शिवराज गुर्जर मालपुरा, राधेश्याम जाट निवाई, विष्णु शर्मा उनियारा एवं रामलहरी मीणा को दी गई है।  

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply