टोंक। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शादियों के सीजन में खाद्य पदार्थों के लगातार नमूने भी लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा आयुक्त टी शुभमंगला एवं जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह चौधरी द्वारा गठित टीम द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर के नेतृत्व में टोंक शहर के कैलाश चंद सुरेश कुमार जैन के सुभाष बाजार टोंक में स्थित गोदाम पर छापा मारकर रिफाइंड मूंगफली तेल सुपर पोस्टमैन ब्रांड का नमूना लेकर शेष बचे हुए लगभग 373 लीटर रिफाइंड मूंगफली तेल को जांच रिपोर्ट आने तक नियमानुसार सीज कर विक्रेता की सुरक्षित अभिरक्षा में रखने हेतु सुपुर्दगी दी गई। उक्त रिफाइंड मूंगफली तेल को मिलावट का अंदेशा होने के कारण  एक्ट के अंतर्गत नियमानुसार सीज किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि जांच रिपोर्ट में मिलावट पाएं जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 को तहत कठोर कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा दल द्वारा राधेश्याम सचिन कुमार सुभाष बाजार से लाल मिर्च पावडरए नमक व रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भिजवाया गया। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुजर ने बताया कि शादियों के सीजन तक लगातार मिलावट के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ अविनाश साहू, रामेश्वर प्रसाद, राजेन्द्र सैनी एवं जितेंद्र आदि मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply