एसआईआर अभियान का लक्ष्य मतदाता सूची को शुद्ध, स्वच्छ एवं पारदर्शी बनाने में सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करे-चौहान

टोंक । विधानसभा क्षेत्र की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कार्यशाला भाजपा कार्यालय टोंक पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यशाला में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल मुख्य वक्ता रहे। कार्यशाला में बड़ी संख्या में बूथ स्तर के कार्यकर्ता, जन-प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि बीएलओ 2 के साथ तालमेल बनाकर एसआईआर अभियान को सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर बीएलओ से निरन्तर संपर्क बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता किसी भी संगठन की अहम कड़ी है। एसआईआर अभियान का लक्ष्य मतदाता सूची को शुद्ध, स्वच्छ एवं पारदर्शी बनाने में सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान को संगठन विस्तार के साथ-साथ लोकतांत्रिक जागरूकता बढ़ाने का अवसर हैं। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची में त्रुटियों को सुधारना है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की वोट ही निर्णायक है, मतदाताओं तक बीएलओ पहुंच नहीं पाए हैं,  उन्हें बीएलओ तक पहुंचने में सक्रिय भागीदारी निभानी है। पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल ने कहा कि एसआईआर अभियान संगठन का महत्वपूर्ण अभियान हैं। यह एक प्रशासनिक कार्य नही, बल्कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने का काम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि एसआईआर अभियान की जानकारी प्रत्येक नागरिक को घर-घर देना है। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर एक केन्द्रीत एवं समयबद्व पुनरीक्षण है, जिसके तहत योग्य मतदाताओं के नाम जोड़े जाएगें तथा अयोग्य नाम हटाए जाएगें एवं त्रुटियों को सुधारा जाएगा, ताकि मतदाता सूची विश्वसनीय बने। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को सूची में अपना नाम सही रखने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शुद्ध व पारदर्शी मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला हैं। मतदाता सूची में सही लोगों के नाम जुडऩे चाहिए तथा गलत या फर्जी नाम हटाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रत्येक बूथ पर पात्र नागरिक का नाम सूची से नही छूटना चाहिए। इससे चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना,  सत्यनारायण चौधरी,  पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, रामनिवास गुर्जर, अबुबकर नकवी, बेनीप्रसाद जैन, ओमप्रकाश पांडे, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, प्रधान काबरा, राधेश्याम चांवला, विजय मालवानी, रत्तीराम पहाडिय़ा, मंडल अध्यक्ष नन्दलाल छान, धर्मराज गुर्जर,  सुरेश काचरिया,  भगवान सैनी, नीलिमा आमेरा, रामकिशन गुर्जर, हरिराम यादव, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र सिरोठा, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव,  हेमंत सैनी, शम्भू शर्मा, आईटी संयोजक लोकेश गुप्ता, बलवंत मराठा, जिला परिषद सदस्य लवेश मीणा, राजेश मंगल,  राहुल गुर्जर, मुकेश,  दशरथ भाटी,  राजू कश्यप,  पंकज पहाडिय़ा,  पिंटू बना,  पूर्व मंडल अध्यक्ष किशनगोपाल जाट,  देवराज गुर्जर, हनुमान बरवास, तौसीफ खान, रामकेश मीणा, केदार गुर्जर, चौथमल विजय, राजू माहेश्वरी,  राम लखन पराना, विवेक शर्मा एवं लोकेश शर्मा आदि मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply