टोंक। मेहन्दवास थाना क्षैत्र से बह रही बनास नदी में नहाते समय डूबे युवक का शव चौथे दिन करीब 65 घंटे बाद मंगलवार को घटना  स्थल से करीब दस किलोमीटर अमीनपुरा रपटे पर मिला। एसडीआरएफ टीम कमांडर राजेन्द्र गुर्जर ने बताया कि शव अमीनपुरा रपटा के पास मिला है। टीम ने शव निकालकर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उन्होने बताया कि शनिवार दोपहर दो बजे दोस्तों के साथ थली निवासी राकेश कीर  (28) पुत्र रमेश कीर बनास नदी में मन्दिर के  पीछे बने घाट पर नहाने के लिए उतरा था। कुछ देर बाद वह नजर नहीं आया, उसके लास्ता होने पर दोस्त घबरा गये। उन्होने अपने स्तर पर आस-पास तलाशा, लेकिन नजर नहीं आया तो पुलिस और उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय  गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की, लेकिन नहीं मिला, फिर रविवार को एसडीआरएफ टीम को अजमेर से बुलाया गया। राजेन्द्र गुर्जर मय टीम घटना स्थल पर पहुंचकर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन सोमवार तक उसका कहीं भी पता नही चला। एसडीआरएफ मंगलवार को फिर अन्य दिनों की तरह बनास नदी में तलाश करने लगी। सुबह करीब नौ बजे शव घटना स्थल से दस किलोमीटर बनास नदी में अमीनपुरा रपटे के  पास नजर आया, जिसे निकाल लिया गया। एसडीआरएफ के राजेन्द्र गुर्जर ने बताया कि उनकी टीम रोजाना 11-12 घंटे बनास नदी में युवक को करती रही। इस अभियान में तुलसीराम अमीनपुरा, सुरन्द्र चौधरी, भरत जाट, राजेश कुमार एवं मनीष मीणा आदि मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply