टोंक। अंतरंग एजुकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी टोंक के तत्वाधान में 19वें अन्तर्राष्ट्रीय कला पर्व क्रेयॉन्स का भव्य आयोजन 7 से 9 नवम्बर को किया जाएगा। कला पर्व प्रवक्ता शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में नाथू लाल वर्मा जयपुर एवं कलाविद राम जेसवाल अजमेर को अन्तर्राष्ट्रीय कला रत्न से सम्मानित किया जाएगा। रणवीर सिंह ठाकुर जम्मू कश्मीर, प्रबुद्ध घोष पुणे महाराष्ट्र,चक्रधर नारायण राव हिवसे अमरावती महाराष्ट्र, लक्ष्मण कुमार नई दिल्ली, राकेश जेर झांसी मध्य प्रदेश, जसप्रीत मोहन सिंह लुधियाना पंजाब, अशोक डी. सिजु कच्छ गुजरात, डॉ. सुशील निम्बार्क उदयपुर राजस्थान, सुरेन्द्र बी. जगताप मुम्बई महाराष्ट्र, डॉ. रजत कुमार मल्लिक ओड़ीसा, हरि ओम सिंह मथुरा उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय कला रत्न एवं श्रीमती शुभ्रा प्रकाश वैध इंदौर मध्य प्रदेश, श्रीमती पूनम सोनी लखनऊ उत्तर प्रदेश, श्रीमती प्रीतम भट्टाचार्य कोलकाता पश्चिम बंगाल, श्रीमती अनीता मल्लिक दिल्ली, संगीता कुमारी पटना बिहार, सोनजीत कौर सेखो लुधियाना पंजाब, डॉ. रेखा भटनागर जयपुर राजस्थान, श्रीमती मंजू चौहान महाराष्ट्र को राष्ट्रीय महिला कला रत्न, डॉ. शाहिद परवेज उदयपुर, डॉ. नम्रता स्वर्णकार जोधपुर, डॉ. प्रशिका वशिष्ठ नाथद्वारा, श्रीमती विनीता शर्मा जयपुर को राज्य कला रत्न से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में शैलेन्द्र शर्मा एवं सुश्री वर्तिका शर्मा को टोंक कला रत्न से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय कला पर्व संयोजक डॉ. हनुमान सिंह राजावत ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के जसवन्त सिंह नरूका, शाहिद नकवी, शैलेन्द्र सिंह भाटी, पुरुषोत्तम सोनी,  पुष्पेंद्र जैन, पूनम डिग्रवाल, शाइस्ता खान, शेख यावर हबीब, उमेश साहू, जितेन्द्र रघुवंशी, नरेन्द्र साहू, अनिल शर्मा आदि सभी कलाकार पूर्ण निष्ठा के साथ जुड़े हुऐ हैं। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिये टोंक से बाहर के वरिष्ठ कलाकार हरि सिंह भाटी जोधपुर, पवन टांक जयपुर, श्रीमती सुमित्रा अहलावत, धर्मवीर वशिष्ठ उदयपुर, ललित शर्मा जयपुर, प्रोफेसर जगदीश मीणा जयपुर, अजय मिश्रा, डॉ. मनीष चौबीसा उदयपुर, डॉ. मनोज टेलर वनस्थली विद्यापीठ, डॉ. ममता चतुर्वेदी, नानजी भाई राठौड़ अहमदाबाद, विनय वैद, डॉ. मनी भारतीय एवं अल्का लाम्बा आदि भी सहयोग कर रहे हैं।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply