टोंक। अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा टोंक प्रदेश द्वारा आयोजित कार्यक्रम में माडंकला मीनि पुष्कर में टोंक प्रदेशाध्यक्ष बलदेव विजयवर्गीय पीपलू वाले द्वारा माडंकला में सहयोग देने वाले भामाशाह का स्वागत किया गया है, जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश मंत्री व कार्यक्रम संयोजक हाउसिंग बोर्ड कालोनी वैलफेयर सोसायटी टोंक तथा समाजसेवी अशोक कुमार गांधी, मन्जू गांधी, राजेश विजयवर्गीय राजपुरा वाले को दुपट्टा पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में महेश विजयवर्गीय पूर्व महापोर महासभा अध्यक्ष बलदेव प्रदेशाध्यक्ष टोंक, सीताराम पंवालिया अध्यक्ष नव युवक मण्डल कोटा, रामजीलाल विजयवर्गीय जिलाध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय वैष्य महासम्मेलन टोंक, सुरेश विजयवर्गीय बिणजारी, कार्यक्रम संयोजक मांडकला, रमेश विजयवर्गीय मुल्तानी अध्यक्ष विजयवर्गीय समाज टोंंक एवं  सुरभी विजय आदि मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply