
टोंक। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक के सचिव दिनेश कुमार जलुथरिया द्वारा राजकीय किशोर व शिशु एवं पालना गृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गृह की समुचित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। राजकीय किशोर गृह में 02 बालक आश्रित हैं एवं शिशु गृह टोंक में 02 शिशु एक शिशु 04 वर्ष का व 03 वर्ष के पाए गए। न्यायाधीश द्वारा निरीक्षण के दौरान संधारित किए जाने वाले रजिस्टरों आदि को जाँचा गया एवं चाईल्ड हेल्प लाईन के प्रचार के संबंध में जानकारी ली गई। राजकीय किशोर गृह टोंक में भवन की स्थितिए भवन की साफ.-सफाई, मनोविज्ञानी व स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के समय पर स्टाफ सदस्य महेन्द्र वर्मा कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहें। निरीक्षण के दौरान एडीजे ने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
