टोंक। बीसवी सदी के प्रथमाचार्य शांति सागर महाराज के जन्म जयन्ति के शताब्दी समारोह के अवसर पर राजस्थान सरकार ने प्रथमाचार्य शांति सागर महाराज के नाम टोंक में मार्ग का नाम रखे जाने की स्वीकृती प्रदान की गई है। जानकारी के अनुसार जैन समाज ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार भजनलाल को टोंक में प्रथमाचार्य शांति सागर महाराज के नाम पर टोंक में मार्ग का नाम रखे जाने का अनुरोध किया था। जिस दौरान आयुक्त नगर परिषद टोंक के पत्र क्रमांक 9925 द्वारा मार्ग नामकरण का प्रस्ताव विभाग को भिजवाया जाने पर  प्रशासनिक सुधार विभाग (अनुभाग-3) राजस्थान सरकार जयपुर द्वारा गठित समिति के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से अनुमोदन के पश्चात जखीरा नर्सरी के सामने आयुष्मान हॉस्पिटल होते हुये एनएच-52 तक मुख्य सडक़ का नामकरण प्रथमाचार्य शांति सागर मार्ग के नाम से किये जाने की स्वीकृति प्रदान करने के उपरान्त जिला कलेक्टर टोंक द्वारा अब जखीरा नर्सरी के सामने आयुष्मान हॉस्पिटल होते हुये एनएच-52 तक मुख्य सडक़ का नामकरण प्रथमाचार्य शांति सागर मार्ग के नाम से किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला प्रमुख सरोज बंसल द्वारा जिला कलेक्टर टोंक द्वारा जारी आदेश की प्रति सोमवार को आचार्य वर्धमान सागर महाराज के पिछी परिर्वतन समारोह जैन नसिया में आचार्य वर्धमान सागर महाराज को सौपा गया। इस आदेश के बाद जैन समाज टोंक में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है। जैन समाज टोंक ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार भजनलाल शर्मा सहित जिला जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, रामरतन सौकरिया अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं प्रशासक नगर परिषद टोंक का भी आभार व्यक्त किया है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply