टोंक। जिला बैरवा अधिकारी-कर्मचारी विकास संस्था द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों हेतु  बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष चिरंजी लाल बैरवा की अध्यक्षता में बैरवा धर्मशाला में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि  दिनेश  कुमार बैरवा रहे। बैठक की शुरुआत जिला सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। बैठक में जिला मंत्री अनिल नागर ने बताया कि अधिक से अधिक भामाशाह बनाने हेतु संभावित सूची बनाई गई तथा घर- घर संपर्क करने हेतु भामाशाह टीम गठन करने का निर्णय लिया गया। टीम गठित की गई 300 से अधिक सदस्य व 50 भामाशाह बनाये जा चुके है, साथ ही प्रतिभा सम्मान समारोह के पम्पलेट पूरे जि़ले हेतु जारी कर दिये गये।  संस्था के कोषाध्यक्ष  मदन लाल बैरवा द्वारा सदस्यता अभियान की  प्रगति से अवगत  कराया गया व समीक्षा की गई, जिसमें सदस्यता अभियान को गति प्रदान कर अधिक से अधिक सदस्य जोडऩे की चर्चा की गई। पंचायत प्रमुख की नियुक्ति की समीक्षा की गई एवं सभी पंचायत प्रमुखों को संस्था के सभी कार्यों में सहयोग करने पर चर्चा की गई, तहसील स्तर पर देवली-उनियारा, पीपलू एवं निवाई में तहसील अध्यक्ष द्वारा बैंक खाता खुलवाकर आगामी बैठक में प्रति प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। संस्था के मुख्य सलाहकार सुदर्शन जोनवाल ने  अवगत कराया कि संस्था के स्थाई अतिथि, भामाशाह रामनारायण जी आई पी एस एवं सासंद द्वारा संस्था के प्रतिनिधि मंडल को सहयोग राशि तथा संस्था छात्रावास के संबंध में अवगत कराया। इस कार्य के लिए  कार्यप्लान बनाने हेतु संरक्षक एवं मुख्य सलाहकार को अधिकृत किया गया। बैठक में हरदयाल, बाबू लाल, रामकिशोर, दीनदयाल,  रामावतार, प्रधान, हेतराज, कंवरी लाल, चेतन, सीताराम, रमेश चंद, गोपाल, कजोड़ एवं कुलदीप आर्य मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply