15 करोड़ के विकास कार्यों का विधायक रामसहाय वर्मा व पालिकाध्यक्ष दिलीप इसरानी ने किया शिलान्यास

निवाई(संवाददाता:लक्ष्मीचन्द शर्मा) नगरपालिका द्वारा 15 करोड़ के विकास कार्यों का मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी, जिला प्रमुख सरोज बंसल, भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा व संत रामकृष्ण वेदांती महाराज द्वारा शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि राज्य व केन्द्र सरकार ग्रामीण व शहर के विकास के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र सहित शहर में करोड़ों रूपए की लागत से कई विकास कार्य करवाएं जा रहे है। जिनका लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि शहर में 15 करोड़ रूपए के विकास कार्य किए जाएंगे। जिससे लोगों को कई सुविधाएं मिलेगी। नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने कहा कि अति शीघ्र ही शहर में नए-नए विकास देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में रक्तांचल पर्वत पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामलला की करीब 80 फीट ऊंची मूर्ति का निर्माण करवाया जाएगा। ताकि शहर के किसी भी कोने से खड़े होकर भगवान राम के दर्शन कर सकें। उन्होंने मंच के माध्यम से शहर में करवाएं गए विकास कार्यों की आम जनता को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर में 15 करोड रूपए की लागत से खणदेवत रोड व इंदिरा कॉलोनी में सडक निर्माण कार्य, एफसीआई गौदाम से अलियाबाद मोड़ तक सडक़ चौड़ाई कार्य, 80 फीट रोड पर सेंट्रल पार्क निर्माण कार्य, कीर कॉलोनी व अर्जुन नगर की ओर सडक़ निर्माण कार्य किए जाएंगे। समारोह में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री डॉ. किरोडीलाल मीणा ने आम जनता को वीडियो कॉलिंग पर संबोधित कर विकास कार्य की प्रशंसा करते हुए बधाई दी। इस दौरान विधायक रामसहाय वर्मा व पालिका अध्यक्ष ने डॉ. किरोडीलाल मीणा को जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम में किलेश्वर मंदिर समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों को किलेश्वर महादेव की तस्वीर भेंट करके स्वागत किया। समारोह में रक्तांचल पर्वत पर सीढिय़ां का निर्माण कार्य करने वाले राजमिस्त्रीयों व मजदूरों का मंच पर सम्मान किया गया व उपहार दिए गए। वही सीढियां का निर्माण करने वाले ठेकेदार घनश्याम शर्मा डाकोत को विधायक रामसहाय वर्मा व पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने उपहार स्वरूप एक्टिवा स्कूटी दी गई। इस दौरान अतिथियों द्वारा रत्तांचल पर्वत की तलहटी के नीचे पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन जयनारायण कुमावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर पार्षद अंकित वर्मा, उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा, अधिशाषी अधिकारी मनोहरलाल जाट, नटवाडा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय, अरनियां मंडल अध्यक्ष शिवराज गुर्जर, डांगरथल मंडल अध्यक्ष केदार जाट, प्रमुख उद्योगपति ओपी गुप्ता, शंकरलाल पडियार, रामप्रसाद शर्मा, पार्षद गिर्राज जाट, रामचरण पारीक, कैलाश नटवाड़ा, रामफूल शर्मा, परसराम कुमावत, बाबूलाल सैनी, लालचन्द सैनी, मदनलाल वर्मा, रामविलास बलाई, शंकरलाल सैनी, मौला सेन, मोहित चंवरिया, नितेश बरवाडा, मनोज पाटनी, पृथ्वीराज टाटावत, सहायक अभियंता चन्द्रप्रकाश मीणा, कनिष्ट अभियंता चन्द्रप्रकाश चौधरी, कनिष्ट अभियंता पप्पूलाल मीणा व पवनकुमार वर्मा सहित कई पार्षद व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply