निवाई। इंदिरा कॉलोनी में सामूहिक सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ सुंदरकांड के पाठ किए। श्रद्धालु कमलेश पारीक ने बताया कि सामूहिक सुंदर कांड पाठ के आयोजन को लेकर भजन गायक महेश दरगड़, कमल दरगड़ व रमेश सोनी द्वारा सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया। जिसमें सभी कॉलोनीवासियों ने भी पाठ के दौरान भक्ति नृत्य किया। सुंदरकांड की पाठ के पश्चात भजन सम्राट महेश दरगड ने बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुतियां दी जिसमें आस-पास का वातावरण भक्तिमय हो गया। उन्होंने बताया कि सुंदरकांड पाठ के आयोजन को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी व समाजसेवी शिवरतन दरगड का माल्यार्पण कर व साफा पहनाकर सम्मान किया गया। सुंदरकांड व भजन संध्या में श्रद्धालु मनीष खंडेलवाल, सर्वेश द्विवेदी, जयकुमार, बालचंद सबनानी, कमल दरगड, अनिल टोडवाल, छोटू लाल, कैलाश पारीक, शीतल सिंधी, लकी, शकुंतला शर्मा, भारती खंडेलवाल, रीना द्विवेदी, किरण टेलर, पार्वती सोनी, गरिमा ननकानी, पुष्पा सबनानी, गौरीशंकर अग्रवाल, बिना पारीक, कमलेशकुमार पारीक, बिना जैन, प्रदीप जैन, राजेश जैन, संतोष पारीक, सुमित्रा पारीक, हिमांशी पारीक, आयुष  पारीक, सुमन पारीक, दीपा, पिंकी, सुनील पारीक, आनंद पारीक, प्रेमलता पारीक, राघव, मनीष जैन, रीना जैन, मोहिनी, धर्मेंद्र, शिमला गुप्ता, देवीलाल माहुर, सुनील अग्रवाल, ललिता अग्रवाल, मनीष गुप्ता, कैलाशचंद अग्रवाल, मोहनलाल जैन, सत्यनारायण गोयल, गिरिराज गुर्जर, दीपिका, भव्या पारिक व देवांश पारीक सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply